Gold Price Today: रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोने में गिरावट! 22 और 24 कैरेट गोल्ड की आज की ताज़ा कीमत

Gold Price Today 8 June 2025: सोने ने बनाया रिकॉर्ड, फिर आया झटका! लगातार ऊपर नीचे हो रहा सोना, क्या है आज 24 कैरेट सोने का दाम, जानें अपने शहर में क्या है गोल्ड प्राइज़

By GyanOK

पिछले कुछ हफ्तों से सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. 8 जून 2025 को देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में फिर से हल्की गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में अंतर देखा गया है.

Gold Price Today: रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोने में गिरावट! 22 और 24 कैरेट गोल्ड की आज की ताज़ा कीमत

देशभर में कैसा रहा सोने का हाल?

सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार 22 कैरेट सोने का भाव इस समय ₹72,650 से ₹91,190 प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,700 से ₹99,310 प्रति 10 ग्राम के बीच है. लेकिन शहर और राज्य के हिसाब से टैक्स और मेकिंग चार्ज के चलते इनमें कुछ अंतर हो सकता है.

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,120
  • मुंबई: 22 कैरेट ₹89,800 | 24 कैरेट ₹97,970
  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹89,800 | 24 कैरेट ₹97,970
  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹89,800 | 24 कैरेट ₹97,970
  • जयपुर: 22 कैरेट ₹89,950 | 24 कैरेट ₹98,120

चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट

केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 1 किलो चांदी की कीमत ₹76,700 के आसपास रही, जो कि बीते सप्ताह की तुलना में थोड़ी कम है।

क्यों आई सोने के दामों में गिरावट?

सोने के दामों में गिरावट के कई कारणों से जुड़ी हुई है. पहली वजह मुनाफा वसूली (Profit Booking) है, क्योंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों ने लाभ निकालना शुरू कर दिया. दूसरी ओर, मानसून सीजन की शुरुआत और कीमतों में तेजी के कारण उपभोक्ताओं की मांग में गिरावट आई है. वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में कटौती की संभावना घटने से भी सोने की कीमतों पर दबाव बना है.

Author
GyanOK

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें