Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2025 आज होगा जारी, यहां जानिए पूरी डिटेल

Rajasthan Pre D.El.Ed 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आज दोपहर में रिजल्ट घोषित होगा

By GyanOK

राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट Vardhman Mahaveer Open University की ओर से आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट का टाइम सामने नहीं आया है।

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2025 आज होगा जारी, यहां जानिए पूरी डिटेल
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2025 आज होगा जारी, यहां जानिए पूरी डिटेल

BSTC Pre D.El.Ed परीक्षा कब हुई थी?

Pre D.El.Ed परीक्षा का आयोजन इस बार 1 जून 2025 को दो शिफ्टों में हुआ था।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी।

आंसर की और रिजल्ट प्रोसेस

परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय ने 5 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को इसमें आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था, जिसकी आखिरी तारीख 9 जून 2025 थी। इसके बाद 12 जून को फाइनल आंसर की जारी की गई, जिसके आधार पर अब रिजल्ट तैयार किया गया है।

BSTC Pre D.El.Ed रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले predeledraj2025.in की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Rajasthan BSTC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स (जैसे रोल नंबर आदि) दर्ज करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, रिजल्ट का प्रिंट निकालकर रखें।

जैसे ही रिजल्ट घोषित होता है, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में वेबसाइट को रिफ्रेश करते रहे।

काउंसलिंग और फीस

रिजल्ट के बाद सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होकर 23 जून 2025 तक चलेगी।
  • इसके लिए उम्मीदवारों को ₹3000/- की फीस भरनी होगी, जो ऑनलाइन माध्यम (e-Mitra, नेट बैंकिंग, UPI आदि) से स्वीकार की जाएगी।
Author
GyanOK

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें