NEET UG 2025 का रिजल्ट इन महीने कभी भी घोषित हो सकता है और लाखों स्टूडेंट्स की नजरें MBBS की सीट पर टिकी हुई हैं. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी जिन स्टूडेंट्स को MBBS नहीं मिल पाएगा, उनके लिए BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) एक अच्छा विकल्प हो सकता है, या जो बच्चे BDS ही करना चाहते हैं वो भी देख सकते हैं की लगभग कट-ऑफ कहाँ तक जा सकती है.

NEET पास करने के बाद डेंटल कोर्स में एडमिशन लेना आसान नहीं होता क्योंकि पूरे देश में केवल 27,868 सीटें ही उपलब्ध हैं. ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि किस कैटेगरी के स्टूडेंट को कितने नंबर लाने होंगे ताकि उसे सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में BDS की सीट मिल सके.
BDS क्या है? क्यों है यह अच्छा विकल्प?
BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी एक 5 साल का कोर्स होता है जिसमें 4 साल की पढ़ाई और 1 साल की इंटर्नशिप शामिल होती है. BDS के बाद आप डेंटिस्ट बन जाते है. डेंटल हेल्थ की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और एक अच्छा डेंटिस्ट आज के टाइम में काफी पैसे भी कमा रहा है
NEET 2025: अनुमानित BDS कटऑफ (कैटेगरी वाइज़)
कटऑफ पिछले वर्षों के ट्रेंड्स और इस बार के कठिन पेपर को देखते हुए अनुमानित है।
कैटेगरी | सरकारी कॉलेज (अंक) | प्राइवेट कॉलेज (अंक) | क्वालिफाइंग कटऑफ |
---|---|---|---|
जनरल (UR) | 550–650 | 400–550 | 720–162 (50वां पर्सेंटाइल) |
OBC | 400–450 | 300–400 | 161–127 (40वां पर्सेंटाइल) |
SC | 350–400 | 250–350 | 161–127 (40वां पर्सेंटाइल) |
ST | 350–400 | 250–350 | 161–127 (40वां पर्सेंटाइल) |
EWS | 500–600 | 350–500 | 161–127 (50वां पर्सेंटाइल) |
टॉप राज्यों में BDS का अनुमानित कटऑफ (सरकारी कॉलेज)
राज्य | जनरल | OBC | SC/ST | EWS |
---|---|---|---|---|
दिल्ली | 550–600 | 400–450 | 350–400 | 500–550 |
महाराष्ट्र | 530–580 | 380–430 | 340–380 | 480–530 |
तमिलनाडु | 500–550 | 370–410 | 320–360 | 450–500 |
कर्नाटक | 500–550 | 360–400 | 310–350 | 450–500 |
उत्तर प्रदेश | 480–530 | 350–390 | 300–340 | 430–480 |
ध्यान दें: Actual Cutoff NEET 2025 के रिजल्ट, परीक्षा कठिनाई, सीट संख्या और कैंडिडेट्स की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी।
NEET UG 2025 Result: कब आएगा परिणाम? काउंसलिंग की तारीखें और जरूरी अपडेट्स जानें!
BDS की फीस कितनी होती है?
- सरकारी कॉलेज: ₹50,000 – ₹1 लाख प्रति वर्ष
- प्राइवेट कॉलेज: ₹3 लाख – ₹5 लाख प्रति वर्ष
सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, लेकिन कॉम्पिटिशन ज्यादा होता है.
अगर आपका फोकस MBBS पर है और आपको शीट नहीं मिली तो BDS भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए NEET में अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। अगर आपने NEET 2025 दिया है, तो आप अपनी कटऑफ चेक कर सकते हैं.
NEET 2025 का रिजल्ट 14 जून तक आने की संभावना है, उसके बाद MCC और राज्य स्तर पर काउंसलिंग शुरू होगी. इसलिए अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें