
नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्रों को काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट का इंतजार बना हुआ है। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा में 22.09 लाख छात्रों शामिल हुए थे, जिसमें से 12.36 लाख छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। एनएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 780 सरकारी और प्राइवेट दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की महज 1,18,190 सीटें ही हैं। अधिकतर टॉप रैंकिंग वाले छात्र प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट पाने के इच्छुक रहते हैं।
ऐसे में वह छात्र जिनके नीट में 350 के आसपास अंक हैं, उनकी ऑल इंडिया रैंक करीब 2,90,000 से 3,70,000 तक के दायरे में आती हैं। इन छात्रों को 350 अंकों में क्या किसी अच्छे कॉलेज में MBBS की सीट मिल सकती है चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।
यह भी देखें: Top Medical Colleges in India: भारत के टॉप 10 MBBS कॉलेज कौन से हैं, लिस्ट देखें
350 नंबर पर क्या मिल सकती है MBBS सीट
जिन भी छात्रों ने नीट 2025 में 350 या इसके आस-पास अंक प्राप्त किए हैं, उन्हे इतने मार्क्स पर 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे से सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभवना नहीं है। हालांकि 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने की संभावना हो सकती है, ऐसे छात्र मैनेजमेंट कोटे के तहत देश के विभिन्न प्राइवेट या डीम्ड विश्वविद्यालयों में MBBS और BDS कोर्स मे दाखिला ले सकते हैं।
यह भी देखें: NEET 2025: BDS में एडमिशन के लिए चाहिए इतने नंबर! जानें जनरल, OBC, SC, ST कैटेगरी का अनुमानित कटऑफ
कहाँ मिल सकता है 350 अंकों में दाखिला
नीट परीक्षा में जनरल और ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 350 अंकों में किसी सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल पाने की संभावना ना के बराबर होती है, हालांकि इतने अंकों मे छात्रों को देश के निम्नलिखित प्राइवेट कॉलेजों मे एडमिशन मिल सकता है।
मेडिकल कॉलेज | कोर्स | इंस्टीट्यूट टाइप | क्लोज़िंग रैंक |
राज राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेंगलुरू | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 374370 |
श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 365036 |
येनेपोया मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 352756 |
डॉ. डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 345660 |
महर्षि मरकंदेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 343403 |
अमृत स्कूल ऑफ मेडिसिन | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 334961 |
श्री रामचन्द्र मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 313535 |
भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज, पुणे | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 299733 |
श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, तुमकुर | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 293210 |
अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन, फरीदाबाद | MBBS | डीम्ड यूनिवर्सिटी | 286837 |
नीट परीक्षा में 350 अंक प्राप्त करने वाले छात्र एमबीबीएस कोर्स के लिए इन कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि फीस अधिक होने के कारण बहुत से ऐसे छात्र भी हैं जो आर्थिक रूप से इतने शसक्त नहीं होते की वह प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन नहीं ले पाते ऐसे छात्र MBBS के बजाय अन्य मेडिकल क्षेत्रों में भी अपना करियर बना सकते हैं।
यह भी देखें: BTech Courses: एआई और डेटा साइंस ने बदल दी तस्वीर, इन ट्रेडिशनल कोर्सेस की घटने लगी चमक