NEET 2025 Result Declared @neet.nta.nic.in यहाँ जाने रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी!

रिजल्ट जारी हो गया है neet.nta.nic.in पर! जानिए कैसे तुरंत अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, कट‑ऑफ अंक और राज्यवार मेरिट स्टैटिस्टिक्स भी—एक ही क्लिक में पूरी जानकारी!

By GyanOK

14 जून 2025 को NTA ने NEET UG 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह तारीख रिजल्ट के इंतजार में बैठ चुके लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत है। अब, जो विद्यार्थी 4 मई 2025 को परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी neet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET 2025 Result Declared @neet.nta.nic.in यहाँ जाने रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी!

NEET 2025 Result कैसे चेक करें

  1. NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” या “Download NEET UG Result 2025” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें
  3. अब मांगे गए विवरण दर्ज करें एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन
  4. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा इसमें टोटल मार्क्स, सब्जेक्ट स्कोर, परसेंटाइल और रैंक होती है
  5. रिजल्ट देखने के बाद इसे अपने सेव कर लें

कट-ऑफ क्या है? यहां देखें वर्गवार अंक

श्रेणीकट‑ऑफ अंक (2025)
सामान्य / EWS686 – 144
जनरल-PH143 – 127
OBC / SC / ST143 – 113

इन अंक-सीमाओं पर ही छात्र काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे।

कितनों ने क्वालीफाई किया? यहां विवरण देखें

  • जनरल: 3,38,728
  • OBC: 5,64,611
  • EWS: 97,085
  • SC: 1,68,873
  • ST: 67,234

कुल 12,36,531 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।

टॉप 5 राज्यों में सबसे ज्यादा क्वालिफायर्स

राज्यक्वालिफाइड कैंडिडेट्स
उत्तर प्रदेश1,70,684
महाराष्ट्र1,25,727
राजस्थान1,19,865
कर्नाटक83,582
तमिलनाडु76,181
Author
GyanOK

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें