
NEET UG 2025: इस साल 2025 में NEET UG परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमे कुल 22.09 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया. उनमें से 12.36 लाख छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है. लेकिन अब MBBS की सीटें बहुत कम है. . नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार पूरे भारत के 780 सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ़ 1,18,190 एमबीबीएस सीटें ही हैं. इनमें एम्स और जिपमर जैसे बड़े संस्थान भी शामिल हैं.
यानी कि एग्जाम पास करने के बाद भी 11.5 लाख छात्रों को एमबीबीएस की सीट नहीं मिल पाएगी. सबसे ज्यादा MBBS सीटें कर्नाटक में हैं और सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज उत्तरप्रदेश राज्य में है.
भारत में MBBS सीटों की संख्या
भारत में मेडिकल एजुकेशन की निगरानी करने वाली संस्था नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के आंकड़ों के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों में MBBS सीटों की संख्या इस प्रकार है-
- कर्नाटक: 12,545 MBBS सीटों के साथ पहले नंबर पर है
- उत्तर प्रदेश: यहाँ 12,475 सीटें हैं
- तमिलनाडु: 12,050 सीटें उपलब्ध हैं
- महाराष्ट्र: 11,846 MBBS सीटें हैं
- तेलंगाना: 9,040 सीटें
- गुजरात: 7,250 सीटें
- आंध्र प्रदेश: 6,785 सीटें
- राजस्थान: 6,476 सीटें
- पश्चिम बंगाल: 5,676 सीटें
- मध्य प्रदेश: 5,200 सीटें
- केरल: 4,905 सीटें
सबसे कम सीट वाले राज्य
- बिहार: 2,995 सीटें
- ओडिशा: 2,725 सीटें
- छत्तीसगढ़: 2,255 सीटें
- हरियाणा: 2,185 सीटें
- पंजाब: 1,850 सीटें
- पुडुचेरी: 1,830 सीटें
- असम: 1,650 सीटें
- दिल्ली: 1,497 सीटें
- उत्तराखंड: 1,400 सीटें
किस राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज है ?
भारत के सभी राज्यों में मेडिकल कॉलेज की संख्या अलग -अलग है. UP में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज है-
- उत्तर प्रदेश (UP): 86 मेडिकल कॉलेजों के साथ पहले नंबर पर है.
- महाराष्ट्र: 80 मेडिकल कॉलेज हैं.
- तमिलनाडु: 77 मेडिकल कॉलेज हैं.
- कर्नाटक: 73 मेडिकल कॉलेज हैं.
- तेलंगाना: 65 मेडिकल कॉलेज
- राजस्थान: 43 मेडिकल कॉलेज
- गुजरात: 41 मेडिकल कॉलेज
- आंध्र प्रदेश: 38 मेडिकल कॉलेज
- पश्चिम बंगाल: 38 मेडिकल कॉलेज
- केरल: 34 मेडिकल कॉलेज
- मध्य प्रदेश: 31 मेडिकल कॉलेज
कम मेडिकल कॉलेज वाले राज्य
- बिहार: 22 मेडिकल कॉलेज
- ओडिशा: 19 मेडिकल कॉलेज
- छत्तीसगढ़: 16 मेडिकल कॉलेज
- हरियाणा: 13 मेडिकल कॉलेज
- असम: 14 मेडिकल कॉलेज
- पंजाब: 13 मेडिकल कॉलेज
- जम्मू और कश्मीर: 2 मेडिकल कॉलेज
- दिल्ली: 10 मेडिकल कॉलेज
- उत्तराखंड: 10 मेडिकल कॉलेज
- झारखंड: 9 मेडिकल कॉलेज
- पुडुचेरी: 9 मेडिकल कॉलेज
- हिमाचल प्रदेश: 8 मेडिकल कॉलेज
- मणिपुर: 4 मेडिकल कॉलेज
- त्रिपुरा: 3 मेडिकल कॉलेज
- मेघालय: 2 मेडिकल कॉलेज
इसके अलावा सिक्किम, नागालैंड, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, चंडीगढ़, और दादरा व नगर हवेली में केवल एक -एक मेडिकल कॉलेज है.