महाराष्ट्र राज्य में फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) 2025 के एडमिशन के लिए CAP राउंड 1 की एलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है. राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस लिस्ट में कुल 6,92,681 छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया है.

स्ट्रीम वाइज एडमिशन डाटा: साइंस सबसे आगे
महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, FYJC एडमिशन में सबसे ज्यादा छात्रों ने साइंस स्ट्रीम को चुना है. कुल 3,42,801 छात्रों ने साइंस को प्राथमिकता दी. इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 1,49,791 और कॉमर्स में 1,39,602 छात्रों ने एडमिशन लिया.
स्ट्रीम | कुल एलॉटेड छात्र |
---|---|
साइंस | 3,42,801 |
आर्ट्स | 1,49,791 |
कॉमर्स | 1,39,602 |
6.92 लाख छात्रों को मिल एडमिशन
महाराष्ट्र राज्य के स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने FYJC एडमिशन के लिए पहली एलॉटमेंट लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कुल 6,92,681 छात्रों को विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश मिला है. इनमें से 6,32,194 छात्रों को सामान्य प्रवेश प्रक्रिया के तहत और 60,487 छात्रों को कोटा के तहत एडमिशन मिला है.
कब करना होगा एडमिशन कन्फर्म?
CAP राउंड 1 के तहत जिन छात्रों को कॉलेज एलॉट हुआ है, उन्हें 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक अपने एडमिशन को ऑनलाइन या संबंधित कॉलेज में जाकर कन्फर्म करना होगा, ताकि छात्रों को कॉलेज में अपनी सीट पक्की हो सके.
प्राथमिकता वाइज एलॉटमेंट
पहली एलॉटमेंट लिस्ट में छात्रों की प्राथमिकताओं के हिसाब से एडमिशन हुआ है. निम्नलिखित टॉप 10 प्राथमिकताओं के अनुसार एलॉटमेंट का विवरण दिया गया है:
प्राथमिकता | आर्ट्स | कॉमर्स | साइंस | कुल एलॉटमेंट |
---|---|---|---|---|
1 | 1,35,620 | 82,594 | 2,39,627 | 4,57,841 |
2 | 8,175 | 19,690 | 49,234 | 77,099 |
3 | 2,783 | 11,535 | 22,583 | 36,901 |
4 | 1,351 | 7,944 | 12,594 | 21,889 |
5 | 783 | 5,831 | 7,581 | 14,195 |
6 | 439 | 4,125 | 4,273 | 8,837 |
7 | 295 | 3,063 | 2,829 | 6,187 |
8 | 148 | 2,140 | 1,858 | 4,146 |
9 | 114 | 1,548 | 1,291 | 2,953 |
10 | 83 | 1,132 | 931 | 2,146 |
कोटा वाइज एडमिशन डाटा
महाराष्ट्र सरकार ने कोटा नीति में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके तहत अब एक ही शैक्षणिक संस्था द्वारा संचालित स्कूलों को 10% तक कोटा का लाभ दिया गया है. इसके साथ ही, मुंबई शहर, उपनगर और ठाणे को एक यूनिट माना गया है। कोटा के तहत प्रवेश पाने वाले छात्रों की संख्या इस प्रकार है:
कोटा प्रकार | एडमिटेड छात्र | कुल आवेदक |
---|---|---|
मैनेजमेंट कोटा | 7,756 | 32,953 |
इन-हाउस कोटा | 26,521 | 64,477 |
अल्पसंख्यक कोटा | 26,210 | 47,795 |
कुल | 60,487 | 1,45,225 |
महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 की पहली एलॉटमेंट लिस्ट जारी हो चुकी है अब छात्रों को अपने एडमिशन को कन्फर्म करने का एक मौका मिलेगा. जो छात्र इस प्रक्रिया में शामिल हैं, वे 30 जून से 7 जुलाई तक अपने एडमिशन कर सकते हैं.