LU UG Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी की एंट्रेंस परीक्षा की अहम तिथियां!

क्या आप लखनऊ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए है! 5 जुलाई से शुरू हो रही परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी गई हैं। जानिए कैसे करें तैयारी और क्या हैं इस बार के नियम—अपनी सीट पक्की करने का मौका मत गंवाइए!

By Pinki Negi

लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने स्नातक (UG) प्रवेश परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी, पहले ये अंतिम तिथि 15 जून तय की गई थी। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यार्थी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें: दिल्ली के स्कूलों में अब पढ़ाई होगी हाईटेक! आ रहा है ‘गुजरात मॉडल, शिक्षा मंत्री आशीष सूद का बड़ा ऐलान

लखनऊ विश्वविद्यालय UGET 2025 परीक्षा शेड्यूल

तिथि समय प्रोग्राम
05 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेडी फार्म
05 जुलाई, 2025दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजेबिएससी (कृषि)
07 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेबिएससी (जीव विज्ञान) NEP
07 जुलाई, 2025दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजेबी.एल.एड
08 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेबीकॉम (NEP)
08 जुलाई, 2025दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजेबीकॉम (एच)
09 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेबिएससी
09 जुलाई, 2025दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजेबिएससी (गणित) NEP
10 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेबीबीए
10 जुलाई, 2025दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजेएलएलबी (एकीकृत 5 वर्षीय)
11 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेबीए
11 जुलाई, 2025दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:00 बजेबीजेएमसी
12 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:00 बजेबीएफए/ बीवीए
12 जुलाई, 2025सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजेबी.वोक (नविनिकरणीय ऊर्जा)

यह भी देखें: IBPS PO भर्ती 2025: 5208 पदों पर बंपर वैकेंसी, ₹85,920 सैलरी! तुरंत करें अप्लाई

LU UG 2025 परीक्षा

एल्यू एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 5 से 12 जुलाई के बीच किया जाएगा, जिसके लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी कर दिया जाएगा। जिसे अभ्यार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में अभ्यार्थी को यह सलाह दी जाती है की वह परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र और वैध आईडी प्रूफ अवश्य लेकर जाएं और समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

LU UG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड

परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद अभ्यार्थी यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in पर जाकर Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर ईमेल आईडी और पासवॉर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी देखें: AKTU Even Semester 2025: चरण II की डेट शीट में बदलाव! अभी देखें नई टाइम टेबल

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें