COVID-19 भारत में फिर से फैला रहा है पैर! केरल, महाराष्ट्र बने हॉटस्पॉट राज्य, जानें JN.1 वेरिएंट के लक्षण, कहाँ कितने केस

भारत में COVID-19 मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है, विशेषकर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक जैसे राज्यों में। नए Omicron sub-variants NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान हुई है। IMA Karnataka ने डॉक्टरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जनता को भी सावधानी बरतने, मास्क पहनने और दवाएं तैयार रखने की अपील की गई है।

By GyanOK

COVID-19 भारत में फिर से फैला रहा है पैर! केरल, महाराष्ट्र बने हॉटस्पॉट राज्य, जानें JN.1 वेरिएंट के लक्षण, कहाँ कितने केस
COVID-19

भारत में एक बार फिर से COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए Indian Medical Association (IMA) की कर्नाटक शाखा ने डॉक्टरों के लिए एक COVID-19 नियंत्रण एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब देश के कई हिस्सों में संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

COVID-19 Hotspot States और केस की वर्तमान स्थिति

देशभर में COVID-19 के हॉटस्पॉट राज्यों में Kerala, Maharashtra, Delhi और Karnataka शामिल हैं। इनमें से Kerala सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां कुल सक्रिय मामलों का 40% से भी अधिक पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 मई से अब तक केरल में 335 नए मामले सामने आए हैं और वर्तमान में 430 लोग संक्रमण से ग्रस्त हैं।

इस अवधि में राज्य में दो COVID-19 संबंधित मौतें भी हुई हैं। इसके बाद Maharashtra में 210 और Delhi में 104 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। Tamil Nadu और Gujarat जैसे राज्यों में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,010 है, जो चिंताजनक तो नहीं लेकिन सतर्कता की मांग जरूर करता है।

तेलंगाना और अन्य राज्यों की सतर्कता

Telangana में स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे न केवल COVID-19 मामलों की निगरानी करें, बल्कि लोगों को आवश्यक सावधानियों के प्रति भी जागरूक करें। साथ ही, respiratory illnesses और vector-borne बीमारियों जैसे dengue और chikungunya पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।

हाल ही में तेलंगाना में एक COVID-19 मामला सामने आया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई भी लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

नए Omicron Sub-Variants और उनकी स्थिति

भारत में Omicron के दो नए sub-variants — NB.1.8.1 और LF.7 — की पहचान की गई है। हालांकि देशभर में JN.1 variant अभी भी सबसे ज्यादा फैल रहा है। WHO ने NB.1.8.1 और LF.7 को ‘Variants Under Monitoring’ के रूप में वर्गीकृत किया है, जो संकेत देता है कि ये अभी अपने शुरुआती चरण में हैं लेकिन नजर बनाए रखने की जरूरत है।

JN.1 variant के सामान्य लक्षणों में भूख न लगना, हल्का बुखार, गले में खराश, नाक बंद होना, सूखी खांसी, सिरदर्द, थकान, पाचन संबंधित समस्या और उल्टी शामिल हैं। अगर बुखार 102°F से ऊपर तीन दिनों से अधिक बना रहे, सांस लेने में परेशानी हो, सीने में दर्द हो या oxygen level 94% से नीचे आ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

IMA की सख्त एडवाइजरी

IMA Karnataka ने डॉक्टरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मरीजों को paracetamol और खांसी की दवा जैसे cough suppressants पहले से ही घर में रखने की हिदायत दी गई है ताकि आपात स्थिति में तुरंत इलाज शुरू किया जा सके। इसके अतिरिक्त, बड़ों और बच्चों दोनों को भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने और मास्क पहनने जैसे बुनियादी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Author
GyanOK

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें