
जून महीना शुरू होते ही कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है, आज 1 जून 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो जायेगा. यदि आपके पास 19 किलों वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर है तो उसके दाम 24 रुपए कम हो जायेंगे, इस बदलाव से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपयोग करने वालों को राहत मिलेगी. दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1723.50 रुपये हो गई है. इससे पहले अप्रैल महीने में भी 19 किलो के सिलेंडर के दाम में 41 रुपये की कटौती की गई थी।
कुछ मुख्य शहरों की नई कीमत
शहर | नई कीमत (₹) | पुरानी कीमत (₹) | कटौती (₹) |
---|---|---|---|
दिल्ली | 1723.50 | 1743.50 | 20.00 |
बेंगलुरु | 1796.50 | 1820.50 | 24.00 |
भुवनेश्वर | 1868.00 | 1892.00 | 24.00 |
चंडीगढ़ | 1743.00 | 1767.00 | 24.00 |
जयपुर | 1752.00 | 1776.00 | 24.00 |
कोलकाता | 1827.50 | 1851.50 | 24.00 |
मुंबई | 1675.00 | 1699.00 | 24.00 |
नोएडा | 1723.50 | 1747.50 | 24.00 |
कीमतें कम होने का क्या है कारण?
बाजार में कई तरह के उतार -चढ़ाव चलते रहते है, जैसे -अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बदलाव होना, इसके अलावा सरकार की नीतियों और घरेलू बाज़ार की स्थितियों का भी कीमतों पर असर पड़ता है। जब बाजार की वित्तीय स्थिति सही स्तर पर रहती है तब LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जाती है.