
LPG सिलेंडर भरवाने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। यह 19 किलो का सिलेंडर है जिसमें 33.50 रूपए कम किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें यह कीमते आज 1 अगस्त 2025 से लागू होने जा रही हैं। यह बड़ा बदलाव होटल, रेस्टोरेंट और अन्य छोटे कारोबारियों को राहत देती है। वहीं जो 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर है उसके दाम में कोई कटौती नहीं हुई है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में सिलेंडर के अब नए रेट क्या हो गए हैं।
यह भी देखें- Ration Card Update: 6 महीने तक नहीं लिया राशन तो राशन कार्ड हो जाएगा कैंसिल, सरकार ने शुरू किया वेरीफिकेशन अभियान
इन शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें
- दिल्ली- इस शहर में नई कीमत लागू होने के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,631.50 रूपए हुआ गया है। जो कि पहले 1,665 रूपए पर था।
- मुंबई- मुम्बई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें पहले 1,616 रूपए थी जो अब घट कर 1,582.50 रूपए पर पहुंच गई है।
- कोलकाता- इस शहर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें पहले 1,769 रूपए थी जो अब घट कर 1,734 रूपए पर पहुंच गई है।
- चेन्नई- यहाँ पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें पहले 1,823.50 रूपए थी जो अब घट कर 1,790 रूपए पर पहुंच गई है।
घरेलु सिलेंडर के दाम है वैसे ही!
घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर उसी दाम पर अटका हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रूपए है, कोलकाता में 879 रूपए, मुंबई में 852.50 रूपए और चेन्नई में 868.50 रूपए हैं।