
उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) लखनऊ ने यूपी पुलिस SI-ASI भर्ती परीक्षा तारीखों में जरूरी बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में प्रस्तावित किया गया है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को यह सलाह दी है की वह परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
यह भी देखें: BOB में नौकरी का सुनहरा मौका! LBO भर्ती के लिए बढ़ी पंजीकरण की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत SI और ASI के कुल 921 पद शामिल हैं, इसमें 930 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A पद और 55 प्रोग्रामर ग्रेड-2 पद शामिल हैं। SI-ASI पदों में 268 गोपनीय एसआई, 449 एएसआई (लिपिक) और 204 एएसआई (लेखा) शामिल है।
यह भी देखें: SSC 2025 की बड़ी घोषणा! स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती की तारीखें तय, जानिए कब होगी परीक्षा!
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 400 अंकों की ऑनलाइन टेस्ट होगी, जिसमें सामान्य हिंदी व कंप्यूटर ज्ञान से 100 अंक, सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय से 100 अंक, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता से 100 अंक और तार्किक क्षमता व बुद्धिबल से 100 अंक शामिल होंगे।
भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस SI-ASI भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण और कंप्यूटर टाइपिंग या आशुलिपि परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा और इसमें कुल 200 प्रश्न होंगे।
यह भी देखें: पंजाब में टीचिंग की बड़ी भर्ती! PTI के 2000 पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन