SSC JE 2025: बढ़ी वैकेंसी! अब 1731 पदों पर होगी भर्ती, BRTF में सबसे ज्यादा मौका

SSC जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट सामने आई है। अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 1731 हो गई है, जिनमें सबसे ज्यादा वैकेंसी सीमा सड़क संगठन (BRTF) में हैं। जानें किन ब्रांचेस में कितने पद हैं, पात्रता क्या है और कब तक कर सकते हैं आवेदन, पूरी जानकारी यहां!

By Pinki Negi

अगर आप भी एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती की संभावित रिक्तियां जारी की हैं। बता दें इस भर्ती के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1731 हो गई है, इस भर्ती के लिए पहले 1340 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। आयोग की और से जारी रिक्तियों में 796 सबसे अधिक रिक्तियां सीमा सड़क संगठन (BRO) के लिए हैं, इसके बाद सबसे अधिक रिक्तियां (कुल 210) केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में है। जबकि तीसरी सबसे अधिक 202 रिक्तियां इंजीनियरिंग सर्विसेज की हैं।

एसएससी जेई भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून, 2025 से 21 जुलाई, 2025 के बीच पूरी हुई थी, जिसके बाद अब संभावित 1731 रिक्तियाँ आयोग द्वारा SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी।

यह भी देखें: 2026 में बैंक में नौकरी पक्की! IBPS Clerk (CSA) भर्ती का बड़ा ऐलान, फॉर्म भरने की तैयारी शुरू करें

SSC JE 2025 रिक्ति विवरण

विभाग का नाम पद पदों की संख्या
सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)जेई (सिविल)796
सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)जेई (इलेक्ट्रिक्ल और मैकेनिकल)163
केंद्रीय जल आयोगजेई (मैकेनिकल)10
केंद्रीय जल आयोगजेई (सिविल)90
केंद्रीय लोक निर्माण विभागजेई (इलेक्ट्रिक्ल)94
केंद्रीय लोक निर्माण विभागजेई (सिविल)210
केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्रजेई (सिविल)3
केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्रजेई (इलेक्ट्रिक्ल)2
केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्रजेई (मैकेनिकल)2
डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालयजेई (इलेक्ट्रिक्ल)3
डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालयजेई (मैकेनिकल)5
फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालयजेई (सिविल)11
फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालयजेई (मैकेनिकल)4
मिलिट्री इंजीनियर सेवा (MES)जेई (सिविल)202
मिलिट्री इंजीनियर सेवा (MES)जेई (इलेक्ट्रिक्ल और मैकेनिकल)136
कुल पद1731

यह भी देखें: BOB में नौकरी का सुनहरा मौका! LBO भर्ती के लिए बढ़ी पंजीकरण की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

एसएससी जेई ब्रांच-वाइज भर्ती विवरण

एसएससी के 1731 पदों पर जेई ब्रांच-वाइज भर्ती का विवरण निम्नलिखित है।

  • सिविल इंजीनियरिंग: 1321 रिक्तियां
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 21 रिक्तियां
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 99 रिक्तियां
  • इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग: 299 रिक्तियां

SSC JE 2025 परीक्षा तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की आरम्भ तिथि: 30 जून, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, 2025
  • करेक्शन विंडो: 1-2 अगस्त, 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: जनवरी-फरवरी, 2026

यह भी देखें: ITPO Recruitment 2025: डिप्टी मैनेजर के पदों पर सुनहरी भर्ती, जल्दी करें आवेदन!

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें