RRB NTPC Admit Card 2025: करोड़ों उम्मीदवारों इंतजार खत्म, rrbapply.gov.in पर RRB NTPC एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 1 जून 2025 से जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 5 जून 2025 को निर्धारित है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

By GyanOK

RRB NTPC Admit Card 2025: करोड़ों उम्मीदवारों को RRB NTPC एडमिट कार्ड इंतजार, rrbapply.gov.in पर आज होगा जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
RRB NTPC Admit Card 2025

जिन भी युवाओं ने रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनका एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. करोड़ों उम्मीदवार इस दिन का इंतजार कर रहे थे, रिपोर्ट्स के अनुसार RRB का एडमिट कार्ड आज 1 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जारी होगा.

इस भर्ती के अंतर्गत रेलवे में विभिन्न पदों जैसे कि क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर आदि पर भर्तियां की जाएंगी.  इस भर्ती के लिए देश भर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब सभी को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है.

ऐसे चेक करें अपना RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर “RRB NTPC Admit Card 2025” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने नया पेज पेज खुल जायेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर लें.
  • अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जायेगा, जिसे डाउनलोड कर लें.

इस तारीख को होगी परीक्षा

  • RRB NTPC परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच करवाई जायेगी, सभी आवेदक अपने साथ अपना एडमिट कार्ड, फोटो और पहचान कार्ड जरूर ले जाएं.

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत  रेलवे बोर्ड कुल 11,558 पदों पर भर्ती करवाएगी, जिसमें 8,113 पद ग्रेजुएट (Graduate) लेवल के हैं और 3,445 पद 12वीं पास लेवल के लिए है.

Author
GyanOK

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें