Rajasthan High Court Civil Judge Admit Card 2025 जारी! Direct Link से अभी डाउनलोड करें!

राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज परीक्षा 2025 के लिए Admit Card आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब Direct Link से अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए लॉगिन प्रक्रिया, जरूरी डॉक्युमेंट्स और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ – पूरी डिटेल्स के लिए पढ़ें आगे!

By Pinki Negi

राजस्थान हाईकोर्ट ने आज यानी 9 जुलाई, 2025 को सिविल जज (प्रीलिम्स) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जो एडमिट के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें: IBPS PO भर्ती 2025: 5208 पदों पर बंपर वैकेंसी, ₹85,920 सैलरी! तुरंत करें अप्लाई

राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज (प्रीलिम्स) परीक्षा

राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज (प्रीलिम्स) भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में लॉ हिन्दी प्रोफिसिएनसी एवं इंग्लिश प्रोफिसिएनसी से प्रश्न जाएंगे, जिसमें कुल 100 ऑबजेकटिव टाइप प्रश्न होंगे और प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी।

यह भी देखें: 10 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल! सरकार ने बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां

सिविल जज भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

सिविल जज (प्रीलिम्स) भर्ती के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को पढ़कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वह अपने एडमिट कार्ड में जरूरी जानकारी जैसे परीक्षा का नाम, केंद्र, समय, तिथि, उम्मीदवार का नाम, फोटो और सिग्नेचर आदि की जानकारी अवश्य चेक करें। साथ ही केंद्र में अपने एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेजों को लेकर अवश्य जाएं।

यह भी देखें: Indian Navy 2025 भर्ती: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, तुरंत देखें डिटेल्स!

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें