IBPS Clerk Bharti 2025: 10,277 पदों पर निकली बंपर भर्ती! आज से फॉर्म भरना शुरू, जाने जरूरी डिटेल!

अगर आप बैंक में क्लर्क बनने का सपना देख रहे हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें! IBPS ने 2025 के लिए 10,277 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन आज से शुरू हो गए हैं और परीक्षा अक्टूबर में होगी। जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और तैयारी के लिए जरूरी टिप्स यहां!

By Pinki Negi

बैंक में क्लर्क के पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की और से क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 10,277 पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी, जिसके लिए आज यानी 1 अगस्त, 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी देखें: SSC 2025 की बड़ी घोषणा! स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती की तारीखें तय, जानिए कब होगी परीक्षा!

IBPS Clerk Bharti 2025 भर्ती विवरण

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत कुल 10,277 पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश में 1315 पदों पर भर्तियां, कर्नाटक में 1170 पद, महाराष्ट्र में 1117 पद, तमिलनाडु में 894 पद, गुजरात में 753 पद, मध्य प्रदेश में 601 पद, पश्चिम बंगाल में 540 पद, दिल्ली में 416 पद, आंध्रा प्रदेश में 367 पद, केरल में 330 पद, राजस्थान में 328 पद, पंजाब में 276 पद, तेलंगाना में 261 पद, ओडिशा में 249 पद, छत्तीसगढ़ में 214 पद और असम में 204 पदों पर भर्तियां की जाएगी इसके अतिरिक्त अन्य राज्य के लिए भी कुछ-कुछ पदों पर भर्तियां रखी गई है।

यह भी देखें: UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर निकली वैकेंसी – ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका!

भर्ती की शर्तें योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास किसी भी मानयता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है।

आयु सीमा: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए, यानी आवेदक का जन्म 2 अगस्त, 1997 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालाँकि इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी देखें: BOB में नौकरी का सुनहरा मौका! LBO भर्ती के लिए बढ़ी पंजीकरण की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती चयन प्रक्रिया

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसका आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा, मेंस में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उमेदवार एक घंटे (60 मिनट) का समय दिया जाएगा, यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी विषय से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 प्रश्न और रीजनिंग से 35 प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में भाग लेना होगा, जो कुल 200 अंकों की होगी।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें