मार्केट में धूम मचाने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज में 150 KM की रेंज!

ZELIO ने लॉन्च किया नया Legender स्कूटर, जो एक बार चार्ज होकर 150 KM तक चलेगा और बिजली खर्च सिर्फ 1.5 यूनिट! इसमें हैं कीलेस एंट्री, SOS अलर्ट, मोबाइल चार्जिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स और कीमत ₹70,000 से भी कम!

By GyanOK

अगर आप भी एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, सस्ता हो और हर दिन की आवाजाही में भरोसेमंद साबित हो, तो ZELIO का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Legender’ आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें बेहतर डिजाइन के साथ ढेरों स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं।

मार्केट में धूम मचाने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज में 150 KM की रेंज!
मार्केट में धूम मचाने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज में 150 KM की रेंज!

तीन वैरिएंट्स और दमदार बैटरी ऑप्शंस

Legender को तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है लिथियम-आयन बैटरी के दो ऑप्शन और एक जेल बैटरी ऑप्शन

  • 60V/30A (₹75,000)
  • 74V/32A (₹79,000)
  • Gel Battery 32AH (₹65,000)

क्या है खास?

यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है। यानी शहर में सस्ते सफर के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है। 60/72V की BLDC मोटर इसे पावर देती है और यह स्कूटर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली में फुल चार्ज हो जाता है।

यह भी देखें: लॉन्च होते ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने धूम मचा दी! कुछ ही देर में बिके 1 लाख

रंग और डिज़ाइन

तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है: रस्‍टी ऑरेंज, ग्लॉसी ग्रीन और ग्लॉसी ग्रे। इसका वजन 98 किलोग्राम है और यह 150 किलो तक का भार उठाने में सक्षम है।

स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स की भरमार

Legender स्कूटर में दिए गए हैं:

  • फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
  • 12 इंच अलॉय व्हील्स
  • टेलिस्कोपिक और ड्यूल स्प्रिंग सस्पेंशन
  • LED हेडलैम्प और डिजिटल डैशबोर्ड
  • कीलेस एंट्री, मोबाइल चार्जिंग
  • एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्क असिस्ट, SOS अलर्ट, क्रैश डिटेक्शन

चार्जिंग टाइम और वारंटी

लिथियम-आयन बैटरी 4 घंटे में और जेल बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी पूरे स्कूटर पर 2 साल और बैटरी पर 1 साल की वारंटी दे रही है। पहले 1,000 ग्राहकों को मिलेगा फ्री हेलमेट।

भारत में बढ़ रहा ZELIO का नाम

2021 में शुरू हुई ZELIO E Mobility आज 2 लाख से अधिक यूज़र्स और 400 से ज्यादा डीलरशिप के साथ भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में तेजी से उभरता नाम बन चुका है।

Author
GyanOK
GyanOK एडिटोरियल टीम में काफी अनुभवी पत्रकार एवं कॉपी राइटर हैं जो विभिन्न राज्यों, शिक्षा, रोजगार, देश-विदेश से संबंधित खबरों को कवर करते हैं, GyanOk एक Versatile न्यूज वेबसाइट हैं, इसमें आप समाचारों के अलावा, शिक्षा, मनोरंजन से संबंधित क्विज़ भी खेल सकते हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें