
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। केंद्र सरकार जुलाई 2025 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी करने जा रही है। इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़कर 58 फीसदी हो सकता है। इस बढ़ोतरी का ऐलान अगस्त में किया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे तय किया जाएगा हाइक और कब होगा डीए में बढ़ोतरी का ऐलान इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
यह भी देखें: DA Hike: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, शहीदों को मिलेंगे ₹50 लाख – कैबिनेट का बड़ा फैसला
AICPI मई में हुई 144 बढ़ोतरी
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इन्डस्ट्रीयल वर्कर्स (AICPI-IW) मई 2025 के लिए 0.5 बढ़कर 144 पहुँच गया है। मार्च से मई तक निरंतर 3 महीने तक इस इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है, इसमें मार्च में 143, अप्रैल में 143.5 और अब मई में यह 144 हो गया है। हाल में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 55% है, वहीं इस ट्रेंड को देखते हुए डीए में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
कब होगा बढ़ोतरी का ऐलान
कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का अंतिम फैसला जून, 2025 के AICPI-IW डेटा पर निर्भर करेगा। यह डेटा जुलाई के आखिर या अगस्त में जारी किया जाएगा और इसई आधार पर केंद्रीय कैबिनेट महंगाई भत्ता तय किया जाएगा। यदि इसमें 3% की बढ़ोतरी की जाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58% हो जाएगा, वहीं यदि 4% की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 59 फीसदी हो जाएगा।
सितंबर-अक्टूबर में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा यह बढ़ोतरी की जा सकती है, जिसके बाद यह बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई के महीने में जोड़कर दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी तब तक, जबतक 8वां वेतन लागू नही होता।
यह भी देखें: Arrear News: बकाया पेंशन एरियर देने के आदेश जारी, सभी 70 साल से अधिक आयु पेंशनरों के खाते में आएंगे जल्द पैसे
कैसे तय होगा DA हाइक
महंगाई भत्ता की गणना 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, पिछले छह महीनों के औसत AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर की जाती है। यह भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के प्रभाव से बचाने के लिए दिया जाता है।
8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?
आयोग की सिफारिश लागू होने में 18 से 24 महीने का समय लगता है, ऐसे में 8वें वेतन आयोग के 2027 तक लागू होने की संभावना बनी हुई है। इसका मतलब केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर कई और बढ़ोतरी मिल सकती है। वहीं जानकारी की माने तो डीए में बढ़ोतरी 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले की अंतिम वृद्धि हो सकती है।
यह भी देखें: 8वां वेतन आयोग जल्द लागू? TOR को मिल सकती है मंजूरी, कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा