सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना ₹723 या 0.74% की गिरावट के साथ ₹96,397 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो कि हालिया उच्च स्तर ₹99,214 से ₹2,800 कम है। वहीं चांदी के जुलाई वायदा में भी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹563 या 0.53% गिरकर ₹1,06,524 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने में सोमवार को रहा था बढ़त का रुख
सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने-चांदी में तेजी आई थी। सोना ₹97,173 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,07,087 प्रति किलो पर बंद हुई थी। लेकिन मंगलवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।
गिरावट के पीछे ये हैं ये कारण
- अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता की बहाली से निवेशकों की धारणा प्रभावित।
- डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हल्की तेजी।
- चीन का सेंट्रल बैंक लगातार सातवें महीने सोने का शुद्ध खरीदार रहा है।
कहां तक जा सकती है कीमत?
विशेषज्ञों के अनुसार:
- सोने के लिए सपोर्ट लेवल: ₹96,600 – ₹96,180
- रेजिस्टेंस लेवल: ₹97,700 – ₹98,200
- चांदी के लिए सपोर्ट लेवल: ₹1,06,000 – ₹1,04,800
- रेजिस्टेंस लेवल: ₹1,08,000 – ₹1,09,400
विशेषज्ञ अनुज जैन का कहना है कि चांदी को ₹1,06,000 के पास खरीदना फायदेमंद हो सकता है, स्टॉप लॉस ₹1,04,800 और टारगेट ₹1,08,500 रखा जा सकता है।