15 साल में बनाना है ₹1.5 करोड़ और बीच में निकालने हैं ₹35 लाख? कैसे होगा ये, देखें कैलकुलेशन

रामेंद्र सिंह की SIP से जुड़ी योजना यह दिखाती है कि अगर सही समय पर निवेश शुरू किया जाए और उसमें हर साल बढ़ोतरी की जाए, तो कोई भी व्यक्ति अपने बड़े-बड़े फाइनेंशियल गोल्स पूरा कर सकता है। सिर्फ ₹27,000 की SIP से उन्होंने दो लक्ष्य पूरे करने के बाद भी 15 साल में ₹1.5 करोड़ का फंड बना लिया। SIP हर आम आदमी के लिए आसान और असरदार तरीका है भविष्य बनाने का।

By GyanOK

15 साल में बनाना है ₹1.5 करोड़ और बीच में निकालने हैं ₹35 लाख? कैसे होगा ये, देखें कैलकुलेशन
SIP Success Story

हर इंसान की ज़िंदगी में पैसे का एक अहम रोल होता है। ज़रूरत कभी भी आ सकती है – बीमारी, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या रिटायरमेंट जैसी चीज़ों के लिए हमें पैसों की जरूरत पड़ती है। अगर हम समय रहते बचत और निवेश करना शुरू कर दें, तो इन सब ज़रूरतों को बिना कर्ज़ लिए पूरा किया जा सकता है। निवेश से सिर्फ पैसे नहीं बढ़ते, बल्कि मन की शांति भी मिलती है, क्योंकि भविष्य सुरक्षित महसूस होता है।

SIP कैसे बदल सकती है आपकी फाइनेंशियल लाइफ: जानिए रामेंद्र सिंह की कहानी

केरल के रहने वाले 45 साल के रामेंद्र सिंह एक आम नौकरीपेशा व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करने के लिए हर महीने ₹27,000 की SIP (Systematic Investment Plan) शुरू की। आज उनके निवेश की कुल वैल्यू ₹8 लाख हो चुकी है। यह पैसा उन्होंने 8 अलग-अलग म्यूचुअल फंड्स में लगाया है ताकि रिस्क कम हो और रिटर्न अच्छा मिले।

रामेंद्र हर साल अपने निवेश में 10% की बढ़ोतरी भी करते हैं, यानी अगले साल उनकी SIP ₹29,700 हो जाएगी, फिर उससे अगले साल और बढ़ेगी। इसे स्टेप अप SIP कहते हैं। इसका फायदा ये होता है कि जैसे-जैसे आपकी कमाई बढ़ती है, वैसे-वैसे आप ज्यादा निवेश कर पाते हैं।

रामेंद्र के दो बड़े लक्ष्य

रामेंद्र के दो मुख्य फाइनेंशियल लक्ष्य हैं:

  1. 4 साल बाद उन्हें ₹15 लाख चाहिए
  2. 8 साल बाद ₹20 लाख की जरूरत होगी

उन्होंने CNBC आवाज़ के एक्सपर्ट से पूछा कि क्या उनकी SIP से ये लक्ष्य पूरे हो पाएंगे। इस पर FinFix Research & Analytics की फाउंडर प्रबलीन वाजपेयी ने कहा कि रामेंद्र की योजना एकदम सही दिशा में है। उनके द्वारा की जा रही SIP और हर साल किया गया स्टेप अप उन्हें आसानी से उनके दोनों गोल्स तक पहुंचा सकता है।

पहला लक्ष्य: 4 साल में ₹15 लाख कैसे जुटाएंगे?

रामेंद्र की SIP हर साल 10% बढ़ती रहेगी। इसका मतलब है कि 4 साल में उनकी मासिक SIP ₹36,000 तक पहुंच जाएगी। इस बीच उनके फंड की वैल्यू इतनी हो जाएगी कि वे आराम से ₹15 लाख निकाल सकेंगे। खास बात ये है कि पैसे निकालने के बाद भी उनके निवेश में ₹14-15 लाख बच जाएंगे।

दूसरा लक्ष्य: 8 साल में ₹20 लाख की तैयारी

पहले ₹15 लाख निकालने के बाद भी रामेंद्र अपनी SIP को चालू रखेंगे और वह 8 साल बाद तक बढ़कर ₹52,000 प्रति माह तक पहुंच जाएगी। इतना पैसा हर महीने निवेश करने और पोर्टफोलियो के बढ़ने से वे 8 साल में ₹20 लाख भी आसानी से निकाल पाएंगे।

लंबे समय का फायदा: 15 साल में ₹1.5 करोड़ का फंड

रामेंद्र की SIP की सबसे बड़ी ताकत तब नजर आती है जब हम इसे लंबे समय के लिए देखें। दोनों लक्ष्य पूरे करने के बाद भी अगर वह निवेश जारी रखें, तो अगले 15 सालों में उनका पोर्टफोलियो करीब ₹1.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा। यह कंपाउंडिंग और अनुशासित निवेश का शानदार उदाहरण है।

Author
GyanOK

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें