
जब कोई छात्र 10वीं पास करता है, तो उसके सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब आगे कौन सी स्ट्रीम चुने – Science, Commerce या Arts? ये कोई छोटी बात नहीं होती, बल्कि ये फैसला आपके पूरे करियर और भविष्य को प्रभावित करता है। अगर आपने सही स्ट्रीम चुनी, तो आगे की पढ़ाई और नौकरी दोनों ही आसान हो सकती है। लेकिन अगर बिना सोचे-समझे फैसला किया, तो परेशानी हो सकती है।
इसलिए जरूरी है कि आप खुद को समझें – आपको क्या पसंद है, किस विषय में आप अच्छे हैं, और आप भविष्य में क्या करना चाहते हैं।
साइंस स्ट्रीम
अगर आपको गणित (Maths), विज्ञान (Science), फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी जैसे विषय पसंद हैं, तो Science Stream आपके लिए सही हो सकती है। इसमें दो विकल्प होते हैं:
- PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) – इंजीनियरिंग या टेक्निकल लाइन में जाना हो तो ये लें।
- PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) – अगर डॉक्टर या मेडिकल फील्ड में करियर बनाना है।
इस स्ट्रीम से आप आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब साइंटिस्ट, रिसर्चर या न्यू टेक्नोलॉजी जैसे Renewable Energy और Artificial Intelligence जैसे क्षेत्रों में जा सकते हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम
अगर आपको पैसा, बैंकिंग, बिजनेस, अकाउंट्स या फाइनेंस में रुचि है, तो Commerce Stream आपके लिए सही है। इसमें आपको अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज जैसे विषय पढ़ने को मिलते हैं।
इस स्ट्रीम से आप आगे चलकर CA (Chartered Accountant), CS, MBA, बैंक ऑफिसर, अकाउंटेंट या बिजनेस मैन बन सकते हैं। आप Stock Market, Investment Banking, या खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम
अगर आप सोचने-समझने में अच्छे हैं, समाज या इतिहास में रुचि है, तो Arts Stream आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको इतिहास, भूगोल, राजनीति, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी या अंग्रेजी जैसे विषय पढ़ने को मिलते हैं।
इस स्ट्रीम से आप आगे चलकर Teacher, Lawyer, Journalist, Social Worker, Writer, Designer या सिविल सेवा (UPSC) की तैयारी कर सकते हैं।
आजकल Creative Careers जैसे कंटेंट राइटिंग, फिल्म मेकिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, सोशल मीडिया का भी बहुत स्कोप है।
सही स्ट्रीम कैसे चुनें
- खुद को जानें – आपको कौन सा विषय अच्छा लगता है? किसमें अच्छे नंबर आते हैं?
- फ्यूचर गोल सोचें – आप क्या बनना चाहते हैं?
- पेरेंट्स और टीचर्स से बात करें – उनसे सलाह लें, लेकिन आखिरी फैसला खुद सोचकर लें।
- करियर काउंसलर की मदद लें – वे टेस्ट लेकर आपकी रुचि और क्षमता का पता लगा सकते हैं।
याद रखें, कोई भी स्ट्रीम आसान या कठिन नहीं होती। अगर आप मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, तो हर स्ट्रीम में सफलता मिल सकती है।