JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, रिजल्ट लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर होगा एक्टिव

बस कुछ घंटों में आ सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, छात्रों की धड़कनें तेज़! बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। वेबसाइट्स अलर्ट पर हैं और लाखों छात्रों की नजरें स्क्रीन पर टिकी हैं। जानिए किन वेबसाइट्स से होगा रिजल्ट जारी, कैसे करें रोल नंबर से चेक

By GyanOK

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से राज्य के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) का परीक्षा परिणाम किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया है और अब छात्रों को सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

GyanOK के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, रिजल्ट लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर होगा एक्टिव
JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025

JAC Jharkhand Board रिजल्ट की संभावित तारीख

बोर्ड ने अभी तक JAC Result 2025 की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

पिछले वर्ष (2024) में कक्षा 10वीं का परिणाम 19 अप्रैल को आया था। और कक्षा 12वीं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार परीक्षाएं कुछ दिन बाद खत्म हुई हैं, इसलिए रिजल्ट में कुछ दिनों की देरी मानी जा रही है।

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का आयोजन

झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षा में करीब 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई थी: पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक।

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

झारखंड बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे केवल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख पाएंगे।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र खोलें। उसमें जाकर jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in में से किसी एक वेबसाइट को ओपन करें।
  • होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” या “JAC 12th Result 2025” नाम से लिंक दिखाई देगा (जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, यह लिंक एक्टिव हो जाता है)। उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको लॉगिन पैनल दिखाई देगा। यहां मांगी गई जानकारी रोल नंबर (Roll Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल स्टेटस आदि की जानकारी होगी।
  • अब आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तरह से आप बिना किसी परेशानी के JAC Jharkhand Board 10वीं–12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। कोई भी समस्या आए तो आधिकारिक हेल्पलाइन या बोर्ड की ईमेल (support@jac.jharkhand.gov.in) पर संपर्क करें।

FAQs: JAC रिजल्ट 2025 कहां और कैसे चेक करें

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कौन-सी वेबसाइट पर जारी होगा?
छात्र JAC की दो आधिकारिक वेबसाइट्स — jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com — पर जाकर 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए मुझे क्या-क्या जानकारी चाहिए?
आपको केवल रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होगी। कुछ बार अतिरिक्त जानकारी जैसे माता का नाम भी पूछी जा सकती है।

अगर वेबसाइट स्लो या डाउन हो जाए तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें,वैकल्पिक वेबसाइट jacresults.com का प्रयोग करें।

क्या मोबाइल फोन से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है?
हां, दोनों वेबसाइट मोबाइल ब्राउज़र पर अच्छी तरह काम करती हैं। आप स्मार्टफोन से भी रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

क्या रिजल्ट SMS या किसी ऐप से भी चेक किया जा सकता है?
कई बार JAC बोर्ड SMS सुविधा या मोबाइल ऐप के ज़रिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराता है, जैसे: JAC10<space>ROLLNUMBER भेजें 56263 पर।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें