Tags

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी ₹8000 तक टूटी; देखें 16 फरवरी का ताजा रेट

क्या आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं? हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में बड़ी हलचल हुई है! एमसीएक्स पर चांदी ₹8,000 से ज्यादा टूट गई है, वहीं सोने के दाम भी औंधे मुंह गिरे हैं। निवेश करने या शादी की खरीदारी से पहले 16 फरवरी के ये ताजा रेट जरूर देख लें।

By Pinki Negi

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी ₹8000 तक टूटी; देखें 16 फरवरी का ताजा रेट
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका

सोमवार, 16 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना करीब 1.02% (लगभग ₹1600) टूटकर ₹1,54,300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,55,895 पर बंद हुआ था। बाजार खुलने के बाद सोने ने ₹1,55,100 का हाई स्तर छुआ, लेकिन उसके बाद कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोमवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 3.48 फीसदी (लगभग ₹8,492) टूटकर ₹2,35,868 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। रिटेल मार्केट की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी ₹2,680 में बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹2,800 चल रहा है। चांदी की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है।

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,590 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,480 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,440 रुपए
22 कैरेट – 1,43,400 रुपए
18 कैरेट – 1,17,330 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,57,530 रुपए
22 कैरेट – 1,44,400 रुपए
18 कैरेट – 1,23,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,440 रुपए
22 कैरेट – 1,43,400 रुपए
18 कैरेट – 1,17,330 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,490 रुपए
22 कैरेट – 1,43,450 रुपए
18 कैरेट – 1,17,380 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,590 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,480 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,490 रुपए
22 कैरेट – 1,43,450 रुपए
18 कैरेट – 1,17,380 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,440 रुपए
22 कैरेट – 1,43,400 रुपए
18 कैरेट – 1,17,330 रुपए

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें