हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में सफलतापूर्वक संपन्न हो गए थे लेकिन राहुल गांधी का एक बयान पूरे देश में उथल-पुथल करने के लिए सामने आया है। यह बार अभी की नहीं बल्कि इसे काफी टाइम हो गया है, राज्य में चुनाव का रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया पर काफी बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें सबसे बड़ी बात वोट चोरी की गई है, जिससे देश के लोकतंत्र को काफी बड़ी ठेस पहुंची है।

25 लाख फर्जी वोट और एच फाइल्स, मुख्य आरोप
राहुल गाँधी ने आरोप लगाते हुए कहा, कि चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डाले गए थे। उन्होंने परिणाम का नतीजा वोट चोरी को ठहराया है। गांधी का कहना है कि इसके पीछे भाजपा और चुनाव आयोग दोनों ही मिले हुए हैं, यह दोनों मिलकर जनता को धोखा दे रहें हैं। इसके साथ ही अपने दावों को सच बताने के लिए उन्होंने एच फाइल्स नाम के एक दस्तावेज का सहारा लिया है जिसमे सभी गड़बड़ियों की जानकारी दी हुई है।
- इसमें 5.21 लाख ऐसे वोटर बताए गए हैं जिनके नाम कई बार दर्ज थे।
- 93 हजार वोटर का एड्रेस गलत मिला है।
- 19 लाख से अधिक वोटर ऐसे थे जिनके एड्रेस एक ही बताये जा रहे हैं।
- 3.5 लाख कांग्रेस समर्थक वोटर थे लेकिन उनका नाम लिस्ट से हटाया गया।
- एक महिला का नाम लिस्ट में 223 बार दर्ज किया गया था। इस तरह से कई नाम हैं जिनके पता भी नहीं है।
इसके साथ ही गांधी ने चुनाव आयोग पर सीसीटीवी फुटेज बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है।
भाजपा और चुनाव आयोग ने क्या कहा?
इन आरोपों के लगने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी की निंदनीय टिप्पणी की है। पार्टी के नेताओं ने गाँधी की बातों को बेतुकी और राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि यह सबकुछ बिहार चुनाव से ध्यान भटकाने की चाल है।
इसके अतिरिक्त, चुनाव आयोग ने इन सभी आरोप को फर्जी और ख़ारिज किया है। आयोग ने आरोप गलत बताते हुए कहा है कि जब भी वोटर के नाम हटाएँ जाते हैं तो यह सही तरीके से किया जाता है।
बिहार चुनाव से पहले हुआ विवाद
भले ही बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं, लेकिन यह विवाद चुनाव से पहले ही आ गया था जिससे राजनितिक में हड़कंप मच गया था। राहुल गांधी ने खुले आम लोकतन्त्र की निष्पक्षता पर कई प्रश्न उठाएं हैं। लेकिन बीजेपी और चुनाव आयोग इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उन्हें इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है, उनका कहना है कि यह राजनितिक बयानबाजी के लिए किए जा रहें हैं।








