
यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते है तो झारखंड में होमगार्ड भर्ती की भर्ती आई है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ज्यादा नहीं मांगी गई है; 7वीं और 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी और 21 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
झारखंड में दुमका ज़िले के लिए होमगार्ड की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों की महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 667 पद उपलब्ध हैं, जबकि शहरी गृह रक्षकों के लिए 70 पद खाली हैं।
Dumka Home Guard Vacancy 2025 Overview
| भर्ती निकाय | झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, दुमका |
| पद का नाम | होमगार्ड |
| पदों की संख्या | 737 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 18 नवंबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 दिसंबर 2025 |
| योग्यता | 7वीं और 10वीं पास |
| आयुसीमा | 19 से 40 वर्ष तक। |
| चयन प्रक्रिया | शारीरिक जांच परीक्षा, हिन्दी लेखन, तकनीकी दक्षता परीक्षा |
| हाइट | पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 162 सेमी, महिलाओं की 148 सेमी हाइट होनी चाहिए। |
| फिजिकल | शारीरिक जांच परीक्षा, हिन्दी लेख |
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए योग्यता
झारखंड में होमगार्ड के पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ योग्यताएँ पूरी करनी होंगी। ग्रामीण होमगार्ड के लिए कम से कम 7वीं कक्षा पास होना ज़रूरी है, जबकि शहरी होमगार्ड के लिए मैट्रिक (10वीं) पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, आवेदक को दुमका जिले के उसी ब्लॉक (प्रखण्ड) का स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ से वह आवेदन कर रहा है। आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को अपने आवासीय प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी भी अपलोड करनी होगी, जो राज्य सरकार के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु, इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.jharkhand.gov.in) पर दिए गए लिंक पर जाना होगा। वहाँ आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद, लॉग इन करके आवेदन फ़ॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें।
इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि, 7वीं और 10वीं की मार्कशीट, तकनीकी योग्यता और खेलकूद से संबंधित दस्तावेज़ों के साथ-साथ फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने होंगे। फ़ॉर्म को अच्छी तरह से जाँचने के बाद फ़ाइनल सब्मिट करें। भर्ती से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।








