
Roadways Recruitment 2025: एक बार फिर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) महिला बस परिचालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है। पिछली दो भर्तियों में पर्याप्त आवेदन न मिलने के बावजूद विभाग को उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में महिलाएँ आवेदन करेंगी और इस प्रक्रिया में शामिल होंगी।
परिवहन निगम लाई 167 पदों पर भर्ती
परिवहन निगम एक बार फिर 167 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इससे पहले अप्रैल और जुलाई में दो बार भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन दोनों ही बार निगम को संतोषजनक परिणाम नहीं मिल सके। पिछली भर्तियों में महिलाओं का चयन काफी कम रहा; पहली बार केवल तीन महिलाएँ और दूसरी बार 41 आवेदकों में से सिर्फ़ 10 महिलाएँ ही चयनित हो पाई थीं।
जल्द शुरू की जाएगी भर्ती प्रक्रिया
कम आवेदन मिलने के कारण यह भर्ती प्रक्रिया लगातार दूसरी बार निकाली गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, अब शासन से नए दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना है। उम्मीद है कि यह नई भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाये कर सकती है आवेदन
दरअसल, राज्य सरकार ने रोडवेज में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए संविदा परिचालकों की भर्ती निकाली थी। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की इंटरमीडिएट पास महिलाएँ आवेदन कर सकती थीं। चयनित महिलाओं को किलोमीटर के आधार पर वेतन और दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा, और उन्हें यूपी कौशल विकास मिशन के तहत विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।








