MP SI Vacancy 2025: मध्य प्रदेश के युवा जो सरकारी नौकरी और रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहें है उनके लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल ने 8 साल के लम्बे इन्तजार के बाद ऐलान किया है कि सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के लिए भर्ती निकल चुकी है। इन पदों के लिए 500 खाली पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। आइए जानते हैं भर्ती की आवेदन प्रक्रिया किस दिन से शुरू होने वाली है।

भर्ती से जुड़ी जानकारी!
MP पुलिस में 500 पदों के लिए भर्ती जारी कर दी गई। है 472 पद सब इंस्पेक्टर (SI) और 28 पद सूबेदार के लिए निकाले गए हैं। भर्ती की रजिस्ट्रेशन प्रक्रया 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है, इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक सम्बंधित वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती के तहत सूबेदार, उप निरीक्षक और उप निरीक्षक (सामन्य ड्यूटी जिला पुलिस बल) जैसे पदों को शामिल किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरुरी है।
आयु सीमा- भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियम के अनुसार कुछ वर्गों को इसमें आयु छूट मिलेगी।
पात्रता- जिन उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश का डोमिसाइल नहीं है वे सामान्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शारीरिक मापदंड
पद | पुरुष (ऊंचाई) | महिला (ऊंचाई) | सीना (पुरुष) |
सूबेदार व एसआई पद | 167.5 सेंटीमीटर | 152.4 सेंटीमीटर | बिना फुलाए- 81 सेमी, फुलाकर 86 सेमी |
यह भी देखें- RRB Recruitment 2025: रेलवे में 8,875 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास हैं तो तुरंत अप्लाई करें
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी!
उम्मीदवार का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले प्रिलिम्स, मेंस, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू पास करने के बाद पद के लिए नियुक्त किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न- इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा जो कि 100 अंकों का होगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, विश्लेषणात्मक क्षमता, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर ज्ञान, तर्कशक्ति और करेंट अफेयर्स के साल पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा पैटर्न- इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में दो एक्शन दिए जाएंगे, हर सेक्शन में 150 अंक दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा 600 अंकों की होने वाली है। मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग अनिवार्य है। एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा- फिजिकल टेस्ट में 40 अंकों की 80 मीटर दौड़, 30 अंकों की लम्बी कूद और 30 अंक का गोला फेंक किया जाएगा।
इंटरव्यू- इन उम्मीदवारों ने PET में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं उन्हें इंटरव्यू के लिया बुलाया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि- 27 अक्टूबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि- 10 नवंबर 2025
- आवेदन सुधार लास्ट डेट- 15 नवंबर 2025 तक
- लिखित परीक्षा डेट- 9 जनवरी 2025 से शुरू
आवेदन शुल्क क्या है?
इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपए निर्धारित है और MP के निवासी OBC, SC, ST और EWS वर्ग के नागरिकों को 250 रूपए शुल्क देना है।