UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही आंगनवाड़ी में बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। जो महिलाऐं लम्बे समय से भर्ती का इन्तजार कर रही थी उनके लिए अच्छी खबर है। आंगनवाड़ी के लिए 69,000 पद जारी किए गए हैं, इनमे कार्ययात्रियों के लिए 7,952 पद ओर सहायिकाओं के लिए 61254 पद हेतु उम्मीदवार महिला का चयन किया जाएगा। सभी जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है जो भर्ती प्रक्रिया को सही और पारदर्शी तरीके से पूरा करा सके।

भर्ती से जुड़ी जानकारी!
भर्ती प्रक्रिया और भर्ती नोटिफिकेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस काम को करने के लिए यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने सभी जिलों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलों में जाँच की जाएगी कि कितने पद वहां पर खाली है फिर यह जानकारी आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल https://upanganwadibharti.in/ पर भेजी जाएगी। जैसे ही सभी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी होती है उसके बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
आंगनवाड़ी भर्ती हेतु आवश्यक पात्रता/प्राथमिकता
भर्ती में शामिल होने के लिए महिलाओं को को कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी है।
- भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाऐं ही भर्ती में आवेदन कर पाएंगी।
- महिला अपने ग्राम पंचायत या वार्ड से ही आवेदन करने हेतु पात्र समझी जाएंगी।
- जितनी भी विवाहित महिलाऐं हैं वे अपने ससुराल के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर ही पंजीकरण कर सकती हैं।
- इस योजना के तहत प्राथमिकता पहले तलाकशुदा, विधवा अथवा परित्यक्ता महिलाओं को मिलेगी। यानी की इनका ही चयन पहले किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया क्या है?
- इस भर्ती में महिलाओं का चयन किसी भी परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाएगा, बल्कि इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन आदि में प्राप्त अंकों के तहत किया जाएगा।
- वर्तमान में आंगनवाड़ी सहायिकाओं में नियुक्त महिलाओं को सीधे ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 50% पदों के लिए चयनित किया जाएगा।
- इसमें उन सहायिकाओं का चयन होगा जिन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्ड में पांच साल तक काम किया हो।
- जिन सहायिकाओं का काम परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छा नहीं है या उन्हें तीन महीने से अधिक की छुट्टी ली है उन्हें इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।