एक स्कूली लड़की के लिए सालों तक चलता रहा रेलवे स्टेशन, पढ़ें भावुक कर देने वाली कहानी

क्या आपने जापान की एक छात्रा और क्यू-शिराताकी रेलवे स्टेशन की कहानी सुनी है बहुत ही भावुक और प्रेणादायक है। तो चलिए जानते हैं सालों से बंद पड़ा रेलवे स्टेशन किस वजह से फिर से चलना शुरू हुआ।

By Pinki Negi

एक स्कूली लड़की के लिए सालों तक चलता रहा रेलवे स्टेशन, पढ़ें भावुक कर देने वाली कहानी

आजकल की दुनिया में बिना मतलब और फायदे के कोई भी काम नहीं होता है। लेकिन आपको जापान की हम एक ऐसी कहानी बताएंगे जिससे इंसानियत पद विश्वास और भी बढ़ जाता है। जी हाँ हम आपको जापान की एक स्कूल छात्रा के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके लिए जापान में बंद पड़े होक्काईडो द्वीप पर रेलवे स्टेशन, क्यू-शिराताकी को फिर से चालू किया गया। आइए इस पूरी कहानी को विस्तार से जाने हैं।

यह भी देखें- UP के इस गांव का नाम सुनकर लोग हो जाते हैं हैरान! महिलाओं को नाम लेने में आती है शर्म

काना को स्टेशन का इन्तजार

जापान का एक क्यू-शिराताकी रेलवे स्टेशन है जिसमें पैसिंजर आना जाना करते थे। लेकिन धीरे धीरे यहाँ स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम होने लगी जिस वजह से रेलवे को वित्तीय फायदा नहीं होता था। इस कारण अधिकारियों ने इसे बंद करने का फैसला लिया। मगर एक दिन इस फैसले को टाल दिया गया क्योंकि यहाँ से एक छात्रा रोजाना स्कूल जाती थी जिसका नाम काना हराडा है। यह फैसला लड़की की पढ़ाई की आवश्यकता को देखकर बंद नहीं किया गया, बल्कि यह फैसला लिया गया कि यह स्टेशन तब तक चलता रहेगा जब तक बालिका की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाएगी।

काना की यात्रा थी बहुत मुश्किल

काना के लिए स्टेशन तो खुला ही हुआ था लेकिन इसके बाद भी उसकी यात्रा काफी मुश्किल थी। दिन के समय में दो ट्रेन ही उसकी स्कूल के हिसाब से रूकती थी इसलिए उसे जल्दी से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। वह स्कूल की कई गतिविधियों में भाग नहीं ले पाती थी क्योंकि अगर वो ऐसा करती तो उसकी ट्रेन छूट जाती। ट्रेन पकड़ने के लिए कई बार उसे तेजी से दौड़ भी लगानी होती थी। देरी पर यदि स्टेशन बंद हो जाता था तो दूसरी ट्रेन को पकड़ने के लिए काना को 73 मिनट पैदल चलकर यात्रा करनी पड़नी थी।

यह भी देखें- जापान में तहलका मचा रही है ये छोटी इलेक्ट्रिक कार- 100 KM रेंज, सिर्फ एक सीट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है यह इस कहानी को जानकार पता चलता है। काना हराडा ने वर्ष 2016 में अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की और उसकी पढ़ाई पूरी हो गई और इसके बाद यह रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया। आखिरकार आर्थिक फायदे से ऊपर शिक्षा की जीत हुई।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें