Jio का धमाकेदार प्लान: ₹50 में 14 दिन एक्स्ट्रा, 98 दिन तक रोज 2GB डेटा

जियो ने अपने यूजर्स के लिए लम्बी अवधि के लिए 949 और 999 रूपए वाला प्लान निकाला है। इन दोनों प्लान में सुविधा एक जैसी है लेकिन कुछ अंत भी हैं। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Pinki Negi

Jio का धमाकेदार प्लान: ₹50 में 14 दिन एक्स्ट्रा, 98 दिन तक रोज 2GB डेटा

क्या आप जियो यूजर्स हैं और कम खर्चे में लम्बी टाइम के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं लेकिन कन्फ्यूज हो रहें हैं तो आपके लिए यह लेख महत्वपूर्ण होने वाला है। आज हम आपको जियो के बेहतरीन दो प्लान 949 और 999 रूपए के बारे में बता रहने हैं जिसमें आपको अधिक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। लेकिन इनमे थोड़ा बहुत अंतर है। तो चलिए जानते हैं इनमे से कौन सा प्लान सबसे बेस्ट है।

यह भी देखें- ₹300 से भी कम में पूरे महीने चलेगा Jio सिम! रोज मिलेगा 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS

Jio का ₹999 वाला रिचार्ज

अगर आप अधिक डेटा और लम्बे समय तक की वैलिडिटी की सुविधा चाहते हैं तो आपके लिए जियो का यह प्लान सबसे बेस्ट है।

यह प्लान 98 दिनों की लम्बी वैलिडिटी के साथ मिलता है। इसमें आपको कुल मिलाकर 196GB डेटा मिलता है। रोजाना आप 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ ले सकते हैं। आपको इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग एवं हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके अतिरिक्त तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का ₹949 वाला रिचार्ज

पिछले वाले प्लान से यह प्लान थोड़ा सस्ता है जो कि 84 दिनों की वैधता के लिए मिलता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। जो 5G यूजर्स हैं उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलेगी। हर दिन 100 SMS और Disney+ Hotstar का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

यह भी देखें- SIM Card Rules Change: टेलिकॉम विभाग ने बदला सिम कार्ड का नियम, तुरंत देखें

दोनों प्लान्स में क्या फर्क है?

जियो के इन दोनों प्लान से कुछ सुविधा एक जैसी ही है जैसे कि रोजाना 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ। लेकिन इनमे से 999 रूपए का प्लान ठीक हैं क्योंकि इसमें आपको केवल 50 रूपए ही एक्स्ट्रा देने होंगे और आपको 14 दिन की अवधि का लाभ और मिल जाता है साथ ही 28GB का लाभ भी। लम्बी समय के लिए रिचार्ज प्लान के लिए 999 रूपए वाला प्लान अच्छा है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें