अगले 72 घंटों में दिल्ली में बाढ़ का खतरा! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 65 लाख क्यूसेक पानी, यमुना का जल स्तर पार कर गया खतरे की सीमा

यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है, और हथिनीकुंड बैराज से 65 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अगले 72 घंटे शहर के लिए बेहद अहम हैं। क्या दिल्ली खुद को इस मुसीबत से बचा पाएगी?

By Pinki Negi

अगले 72 घंटों में दिल्ली में बाढ़ का खतरा! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 65 लाख क्यूसेक पानी, यमुना का जल स्तर पार कर गया खतरे की सीमा
Hathini Kund Barrage increased

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली में हथिनी कुंड बैराज का पानी छोड़ने से अगले 72 घंटों में राज्य के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा हो सकता है.

हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा

लगातार बारिश होने के वजह से यमुना नदी का पानी हथिनी कुंड बैराज पर सबसे ज्यादा बढ़ गया था. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बैराज से दिल्ली की तरफ 65 लाख 206 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की रफ्तार से बह रहा है. सुबह 6 बजे जलस्तर 73,749 क्यूसेक था, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनानगर के जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भयंकर बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले मंगलवार को बहुत बारिश हुई थी. राज्य में भारी बारिश होने के कारण यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में पानी का बहाव तेज़ हो गया, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया. इसका असर अब दिल्ली में देखने को मिल रहा है. सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 73,749 क्यूसेक था, जो अब तक का सबसे ज्यादा स्तर है.

यमुना नदी का पानी बढ़ने से दिल्ली के लोगों को परेशानी हो सकती है. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. अगले 72 घंटों में यमुना का पानी शहर में आने वाला है.

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें