SSC 2025 की बड़ी घोषणा! स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती की तारीखें तय, जानिए कब होगी परीक्षा!

अगर आप SSC स्टेनोग्राफर या हिंदी ट्रांसलेटर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है! आयोग ने 2025 की भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। कब और कहां होगी परीक्षा? क्या है पूरा शेड्यूल? जानिए सभी जरूरी डिटेल्स एक ही जगह – आगे पढ़ें और तैयारी में जुट जाएं!

By Pinki Negi

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की और से स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा एवं कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-1) की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई है। इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा से जुडी सम्पूर्ण जानकारी और नोटिस कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें: BOB में नौकरी का सुनहरा मौका! LBO भर्ती के लिए बढ़ी पंजीकरण की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

SSC 2025 भर्ती परीक्षा तिथियां

एसएससी स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। वहीं कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-1) का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को किया जाएगा।

एसएससी भर्ती पदों का विवरण

SSC 2025 भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर की कुल 261 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी, जबकी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के तहत कुल 437 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस भर्ती में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर ट्रांसलेटर और केंद्रीय बलों में हिंदी ट्रांसलेटर के रूप में सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।

यह भी देखें: पंजाब में टीचिंग की बड़ी भर्ती! PTI के 2000 पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

SSC 2025 स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा भर्ती प्रक्रिया में ट्रांस्क्रिप्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रुप D के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय मिलेगा जबकि ग्रुप C के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एन्ड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य विषय शामिल होंगे।

परीक्षा में प्रत्येक सही उतर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उतर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग तय की गई है। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाण में होगी।

SSC JHT 2025 परीक्षा पैटर्न

एएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर-1 में सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवरों को फिर पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णात्मक (Descriptive) प्रकार का होगा और पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उम्मीदवार के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का आंकलन करेगा।

यह भी देखें: IBPS भर्ती 2025: बैंक में PO-SO पदों पर नौकरी के लिए इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन, जाने डिटेल

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें