
अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ मालदीव का ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की साबित हो सकती है। मालदीव जाने से पहले आपको वहां की करेंसी एक्सचेंज के बारे में जानकारी होनी चाहिए, इससे आप अपना वैकेशन कितने दिन का रखना चाहते हैं और आपकी ट्रिप का कुल बजट क्या होगा आप इसका अंदाजा लगा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं भारत के रूपये की कीमत मालदीव में कितनी होगी।
यह भी देखें: भारत के 1 लाख रुपये यहाँ बन जाते हैं 5 लाख, जानकर खुश हो जाओगे, घूमने के लिए भी है बेहद फेमस
भारत और मालदीव की करेंसी में अंतर
लेकिन मालदीव की ट्रिप से पहले दोनों देशों की करेंसी में कितना फर्क हैं, यह जानना बेहद जरुरी है। बता दें भारतीय रुपया और मालदिवियन रुफिया एक दूसरे से सीधे विनिमय योग्य नहीं है, इसके लिए इसकी गणना अमेरिकी डॉलर से करें तो 1 अमेरिकी डॉलर के लिए विनिमय दर 86.5675 रूपये है। जबकि 1 अमेरिकी डॉलर 15.42 MVR है। इन दरों के आधार पर भार के 20 हजार रूपये लगभग 231.05 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
यह राशि बदले में लगभग 3,563.46 MVR होता है। हालाँकि यह मिड मार्किट रे हैं और बैंकों या मुद्रा परिवर्तक द्वारा लगाए गए सेवा शुल्क या विनिमय मार्जिन के कारण मिलने वाली वास्तविक राशि इससे कम या ज्यादा हो सकती है।
यह भी देखें: जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी का रहस्य! रथ यात्रा से पहले जान लें क्यों नहीं रखते यहां भक्त पांव
मालदीव का 100 रूपये भारत में कितना है?
मालदीव के एक रुफिया की वैल्यू भारत के 5.62 रूपये के बराबर हैं यानी अगर 100 रुफिया देखें तो यह भारत में 561.96 रूपये होगा। वहीं भारत का 100 रूपये मालदीव में 17.79 रुफिया के बराबर होगा।
मालदीव में फिर बढ़ सकता है भारतीय टूरिज्म
देश में जहाँ एक तरफ ट्रेवल-टूरिज्म इंडस्ट्री का तेजी से विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी और एक बार फिर भारत और मालदीव के बीच ट्रेवल को लेकर थमी हुई रफ़्तार फिर से बढ़ सकती है। जी हाँ, इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मालदीव के दौरे पर हैं और इस यात्रा से भारत और मालदीव के रिश्तों में एक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है की अब फिर से अधिक संख्या में लोग मालदीव घूमने या वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
यह भी देखें: कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगानी है दुकान तो लिखना होगा दुकानदार का नाम, योगी ने दिया आदेश