
राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक जगह से दूसरी जगह सफर करने वाली महिलाओं के हित में एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के डीटीसी बसों में सफर के लिए फिलहाल महिलाओं को पिंक स्लिप लेनी होती है, लेकिन अब सरकार के नए फैसले के मुताबिक महिलाऐं पिंक स्लिप पर फ्री में सफर नहीं कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें अब से पिंक स्लिप की जगह स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई फ्री सफर योजना को नई सरकार ने बरकार रखते हुए, इसमें कुछ जरुरी बदलाव करने का निर्णय लिया है।
यह भी देखें: पेट्रोल भरवाते वक्त देखते हैं जीरो? बस यहीं से शुरू हो जाती है धांधली, समझो कैसे Petrol Pump Frauds
फ्री सफर के लिए मिलेंगे स्मार्ट कार्ड
बता दें इस योजना के तहत महिलाओं को डीटीसी बसों में फ्री सफर के लिए पिंक स्लिप की जगह स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। लेकिन इसमें भी सरकार की और से कुछ नियम तय किए गए हैं, जैसे यह स्मार्ट कार्ड सभी महिलाओं को नहीं दिए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार पहले चेक करेगी की लाभार्थी महिला दिल्ली की रहने वाली है या नहीं, उसी आधार पर उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। आवेदक महिला दिल्ली की निवासी हैं यह साबित करने के लिए उन्हें अपने जरुरी दस्तावेज दिखाने होंगे।
यह भी देखें: सावन में भूलकर भी न खाएं दूध-दही! जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला वैज्ञानिक कारण
कीन्हे मिलेगा लाभ?
इस योजना के तहत डीटीसी बसों में फ्री सफर के लिए महिला के पास स्मार्ट कार्ड गोना चाहिए, यह सुविधा केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही मिल सकेगी। यदि कोई महिला अन्य राज्य या शहर जैसे नोएडा, गुरुग्राम, एनसीआर क्षेत्र या गाजियाबाद की रहने वाली हैं, तो उन्हें फ्री सफर की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
दिल्ली के डीटीसी बसों में फ्री सफर करने के लिए सरकार की और से मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं को स्मार्ट कार्ड के लिए फोम भरकर देना होगा, जिसमें उन्हें अपने जरुरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या राशन कार्ड जैसे किसी भी जरुरी सरकारी पहचान पत्र की कॉपी लगानी होगी।
यह भी देखें: लंदन को पछाड़ दुनिया की No.1 एजुकेशन सिटी बनी ये जगह! भारत के 4 शहरों ने भी मारी एंट्री