जुलाई के महीने में बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला जारी है. 12 जुलाई शनिवार से लेकर 14 जुलाई सोमवार तक, बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. इस दौरान सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इसे समय रहते निपटा लें. अन्यथा आपको इन तीन दिनों में बैंक से संबंधित किसी भी काम में परेशानी हो सकती है.

कहां-कहां रहेगी छुट्टी?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है. इस बार 12 जुलाई को दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 13 जुलाई रविवार को भी बैंकों में छुट्टी होगी. वहीं, 14 जुलाई को शिलांग में बेह देइनख्लाम त्योहार की वजह से छुट्टी रहेगी.
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
हालांकि, बैंकों की छुट्टियों के दौरान बैंक की फिजिकल ब्रांच में काम नहीं होगा, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS और RTGS जैसी डिजिटल सुविधाएं चालू रहेंगी. ऐसे में अगर आपको किसी तरह का पैसों का लेन-देन करना है, तो आप इन डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Bank Holidays in July 2025
तारीख | स्थान/जोन | कारण |
---|---|---|
12 जुलाई 2025 | सभी स्थान | दूसरा शनिवार |
13 जुलाई 2025 | सभी स्थान | साप्ताहिक रविवार |
14 जुलाई 2025 | शिलांग जोन | बेह देइनख्लाम त्योहार |
16 जुलाई 2025 | देहरादून जोन | हरेला त्योहार |
17 जुलाई 2025 | शिलांग | यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि |
19 जुलाई 2025 | अगरतला जोन | केर पूजा |
20 जुलाई 2025 | सभी स्थान | साप्ताहिक रविवार |
26 जुलाई 2025 | सभी स्थान | चौथा शनिवार |
27 जुलाई 2025 | सभी स्थान | साप्ताहिक रविवार |
28 जुलाई 2025 | गंगटोक जोन | द्रुकपा त्शे-झी |
यदि आप 12 से 14 जुलाई के बीच किसी बैंक से जुड़ा काम निपटाना चाहते हैं, तो आप पहले से ही अपने काम कर लें, क्योंकि ये दिन बैंक में छुट्टियों के चलते पूरी तरह बंद रहेंगे.