Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की शुरुआत किसने की थी? राम और परशुराम से इसका क्या कनेक्शन है? जानें क्यों कंधे पर उठाई जाती है कांवड़

महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, और इसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरु हो जाएगी, कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त गंगा और अन्य पवित्र नदियों से जल कांवड़ में उठाकर शिवलिंग पर अर्पित करते है

By Pinki Negi

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की शुरुआत किसने की थी? राम और परशुराम से इसका क्या कनेक्शन है? जानें क्यों कंधे पर उठाई जाती है कांवड़
Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की शुरुआत किसने की थी? राम और परशुराम से इसका क्या कनेक्शन है? जानें क्यों कंधे पर उठाई जाती है कांवड़

महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, और इसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरु हो जाएगी, कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त गंगा और अन्य पवित्र नदियों से जल कांवड़ में उठाकर शिवलिंग पर अर्पित करते है, ऐसी धार्मिक मान्यता है, की कांवड़ यात्रा करने वाले कावंड़ियों की सभी मनोकामना भोलेनाथ पूरी कर देते है।

यह भी देखें: OnePlus 13 पर ₹10,000 की छूट! सेल में मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट ऑफर जानकर चौंक जाएंगे

सबसे पहले किसने की थी कांवड़ यात्रा

अलग- अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मान्यताएं है, कुछ विद्वान् मानते है, की भगवान परशुराम ने सबसे पहले कांवड़ यात्रा की थी, ऐसी मान्यता है की परशुराम जी ने गढ़मुक्तेश्वर से जल लाकर यूपी के बागपत स्थित पुरा महादेव पर चढ़ाया था, उसी समय से लाखों शिवभक्त गढ़मुक्तेश्वर से जल ला कर पुरा महादेव का जलाभिषेक करते है।

श्रवण कुमार

कुछ विद्वान् श्रवण कुमार का पहला कांवड़िया मानते है, इनका मानना है, की त्रेतायुग में अपने अंधे माता -पिता को कावंड में बैठाकर हरिद्वार लाए थे, और उन्हें गंगा स्नान कराया था, इतना ही नहीं वापसी में वे अपने साथ गंगाजल भी लेकर आए थे।

रावण

पुराणों में बताया गया है, की कांवड़ यात्रा परम्परा समुद्र मंथन से जुडी है, देवताओं और दानवों ने जब अमृत के लिए समुद्र मंथन किया था, इस दौरान समुद्र से विष भी निकाला था, इस विष को भोलेनाथ ने ग्रहण किया था, इसके कारण भगवान शंकर का कंठ नीला हो गया था, इसी कारण उनका नाम नीलकंठ पद गया भगवान शिव का परमभक्त रावण ने महादेव को विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त कराने के लिए कांवड़ से जल भरकर पुरा महादेव स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था।

यह भी देखें: Jio 1 Year Plan: रिचार्ज महंगा होने से पहले ले लें जिओ का 365 दिन वाला Super Saver Plan कॉल, इंटरनेट सालभर के लिए अनलिमिटेड

कंधे पर कांवड़ को उठाना श्रवण कुमार की तरह सेवा और समर्पण को दिखाता है, ऐसे में कावंड़िए अपने कंधे पर ही कावंड को उठाते है, शिवभक्त अपने कंधे पर कावंड उठाकर भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को दिखाते है, कंधे पर भार को उठाने अहंकार के त्याग का प्रतीक है, कावड़िए जब अपने कंधे पर कावंड लेकर शिवधाम के चलता है, तो वह अपनी व्यक्तिगत पहचान और अहंकार को छोड़ स्वयं को महादेव को समर्पित कर देता है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें