महाराष्ट्र राज्य में पहली बार जूनियर कॉलेज (FYJC admission) या कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट आज 26 जून को जारी की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाने वाली FYJC admission 1st merit list में उम्मीदवारों को उनके कॉलेज आवंटन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार अपनी मेरिट लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर देख सकते हैं।

11th Admission Merit List 2025 आज 5 बजे आएगी
महाराष्ट्र FYJC एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज शाम 5 बजे घोषित की जाएगी। उम्मीदवार इस लिस्ट को mahafyjcadmissions.in पर चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में छात्रों को आवंटित कॉलेजों का नाम और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।
क्या होगा इस list में?
इस लिस्ट में निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी:
- पहले राउंड का जूनियर कॉलेज आवंटन सूची
- छात्रों के लिए आवंटित कॉलेज का विवरण
- आवंटित छात्रों की सूची
- पहले राउंड के लिए कट-ऑफ सूची
27 जून से 3 जुलाई तक चलेगी एडमिशन प्रक्रिया
28 जून से 3 जुलाई के बीच एडमिशन शुरू होंगें, छात्रों को एडमिशन के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा, इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और फीस भरी है, इसके बाद, 5 जुलाई को अगले राउंड के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी।
कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
इस साल, महाराष्ट्र के कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और उच्च माध्यमिक स्कूलों ने पहले राउंड के एडमिशन के लिए पंजीकरण किया है। इस प्रक्रिया में 21,23,040 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 18,97,526 सीटें केंद्रीय एडमिशन प्रक्रिया (CAP) के तहत हैं, जबकि 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटे के तहत आरक्षित हैं।
FYJC 2025 एडमिशन प्रक्रिया
FYJC 2025 एडमिशन की पंजीकरण प्रक्रिया 21 मई को शुरू हुई थी, लेकिन वेबसाइट क्रैश होने के कारण इसे संशोधित किया गया, प्रक्रिया फिर से 26 मई से शुरू हुई थी.
FYJC Admission 1st Merit List कैसे चेक करें?
FYJC की पहली मेरिट लिस्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले, mahafyjcadmissions.in वेबसाइट पर जाएं, यहाँ FYJC 1st मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें, इसके बाद मेरिट लिस्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
इससे पहले, विभाग ने सामान्य मेरिट लिस्ट जारी की थी और कॉलेज स्तर पर अल्पसंख्यक, इन-हाउस और प्रबंधन कोटे के तहत जीरो राउंड एडमिशन किए थे।