
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPSSC) की और से परिवहन विभाग में व्हीकल ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती एक लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 पदों रिक्तियां की जाएगी, जिसके लिए आज यानी 20 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। MP SI भर्ती 2025 में आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2025 तक MPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह भी देखें: UGC NET 2025: एग्जाम सिटी स्लिप आउट! देखें आपका सेंटर, जल्द आएगा एडमिट कार्ड
MP SI भर्ती 2025 पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम एसआई से कुल 35 पद भरे जाएंगे, जिसमें अनरिजर्व (Gen) श्रेणी के लिए 10 पद, एससी के लिए 6 पद, एसटी के लिए 7 पद, ओबीसी के लिए 9 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं।
भर्ती की योग्यता मानदंड
एमपी एसआई भर्ती के लिए हेतु उम्मीदवर को इसकी निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु अभ्यार्थी के पास ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल इंजीनीयरिंग की डिग्री या किसी भी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उनके पास मोटरसाइकिल/ मोटर कार/ हैवी गुड्ज़ व्हीकल/ हैवी पैसेंजर्स व्हीकल का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंसे भी होना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार की किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा भी अनिवार्य है।
आयु सीमा: अभ्यार्थी की आयु सीमा 21 वर्ष से 33 वर्ष होनी चाहिए, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी देखें: Bihar Police CSBC 2025: सिटी स्लिप जारी! ऐसे करें डाउनलोड, जानिए एडमिट कार्ड की तारीख और डायरेक्ट लिंक
MP SI भर्ती 2025 कैसे करें आवेदन
- SI भर्ती के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब MP SI भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म में जरूरी जानकारी भर दें।
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
MP SI भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, इसमें सामान्य और अन्य राज्य के लिए 500 रुपये+ पोर्टल शुल्क 40 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी के लिए 250 रुपये+ 40 रुपये पोर्टल शुल्क रखा गया है। वहीं करेक्शन शुल्क 50 रुपये निर्धारित है।
MP SI भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
वेतन विवरण
इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को 5200-20200 + 2800 ग्रेड पे तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित भत्ते भी दिए जाएंगे।
यह भी देखें: इंडियन कोस्ट गार्ड में 630 पदों पर बंपर भर्ती! सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन