जयपुर | राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने आज 19 जून 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया।

कैसे देखें अपना RSOS Result 2025?
अगर आप भी इस साल RSOS की परीक्षा में शामिल हुए हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, तो अब आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘RSOS Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा चुनें – 10वीं या 12वीं, रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी। उसे डाउनलोड कर लें।
परीक्षा की तारीखें और जानकारी
आरएसओएस की परीक्षाएं इस साल 21 अप्रैल से 16 मई तक चली थीं। कुछ पेपर स्थगित हुए थे, जिनका आयोजन 28 से 30 मई के बीच कराया गया। अब छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें, जिससे रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी न हो।
महत्वपूर्ण लिंक:
- आधिकारिक वेबसाइट: rsos.rajasthan.gov.in
- रिजल्ट पोर्टल: rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos