क्या आप जानते हैं भारतीय नोटों पर कितनी भाषाओं में राशि लिखी होती है?

जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न न केवल आपकी जानकारी बढ़ाती है, बल्कि रोजमर्रा की आदतों को समझने में भी मदद करती है। जानिए अलग-अलग विषयों से ऐसे रोचक प्रश्नों के उत्तर, जो न केवल आपको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे बल्कि आपको उसमें सफलता भी दिलाएंगे।

By Pinki Negi

देश में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की अच्छी जानकारी होना बेहद ही जरूरी है। वैसे तो सामान्य ज्ञान से जुड़े यह प्रश्न काफी आसान लगते हैं लेकिन इनके उत्तर आपको कन्फ्यूज कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में विज्ञान, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान और करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न ना केवल आपको परीक्षा में बल्कि इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं, ऐसे में यदि आप अपनी जीके को बेहतर करना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर की जानकारी आप इस लेख के माध्यम प्राप्त कर सकेंगे।

प्रश्न 1. भारतीय रुपये का प्रतीक (₹) किस वर्ष में अपनाया गया था?

उत्तर: 2010, में भारतीय रुपये का प्रतीक (₹) को आधिकारिक रूप से अपनाया गया था।

Indian currency

प्रश्न भारत में सिक्कों का निर्माण कहाँ होता है?

उत्तर: मुंबई, नोएडा, हैदराबाद और कोलकाता

Indian coin

प्रश्न कौन सी मुद्रा पूरी तरह डिजिटल है और भौतिक रूप में नहीं आती?

उत्तर: बिटकॉइन, एक क्रिप्टोररेंसी है, जिसे केवल ऑनलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है।

Bitcoin

प्रश्न किस देश ने सबसे पहले कागजी मुद्रा (Paper Currency) का उपयोग किया था?

उत्तर: चीन (China)

yuan

प्रश्न: किस देश की मुद्रा सबसे ज्यादा वैल्यू में है?

उत्तर: कुवैती दिनार (Kuwaiti Dinar)

Kuwaiti dinaar

प्रश्न भारतीय नोटों पर कितनी भाषाओं में राशि लिखी जाती है?

उत्तर: 17 भाषाएँ, नोट के भाषा पैनल में 15 भाषाएँ और अन्य 2 हिन्दी और अंग्रेजी भाषा मुख्य रूप से होती है।

Indian note
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें