
अक्सर आपने गौर किया होगा की कई बार हमारे नाखूनों में सफेद निशान दिखाई देने लगते हैं, हालांकि अधिकतर लोग इसे सामान्य बदलाव मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे नाखून केवल हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का ही नहीं बल्कि यह शरीर के आंतरिक बदलावों को भी दर्शाने का काम करते हैं। जी हाँ, अक्सर लोग नाखूनों पर सफेद निशान या रेखाओं को देखकर इसे कैल्शियम की कमी का मान लेते हैं, हालांकि यह पूरी तरह सही नहीं है। नाखूनों मे अचानक सफेद निशान दिखाई देना किसी गंभीर बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं, इसके पीछे की असली वजह।
यह भी देखें: दूसरी बार नहीं सोचेंगे! इस सफेद चीज़ से रूसी और झड़ते बाल होंगे गायब – बिना खर्च के चमत्कार!
नाखून मे सफेद दाग की वजह
अगर आपके नाखून सफेद दिखाई देने लगे हैं तो इसकी वजह निम्नलिखित बीमारियाँ हो सकती हैं।
खून की कमी

अधिकतर लोगों में खून की कमी या एनेमिया के कारण भी नाखूनों का रंग सफेद होने लगता है, जिसके कराण थकान, कमजोरी, चक्कर आना या सांस लेने में समस्या हो सकती है। यदि आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं तो आप एक बार खून की जांच अवश्य करवाएं।
मिनिरल्स और विटामिन की कमी
नाखून का सफेद होना केवल कैल्शियम की कमी के कारण ही नहीं बल्कि शरीर मे कुछ जरूरी विटामिन या मिनिरल्स की कमी के कारण भी हो सकती है। इनमे जिंक की कमी के कारण यह लक्षण आम हो सकते हैं, जिसके लिए आप डॉक्टर से सलाह लेकर मिनिरल्स और विटामिन की कमी को सही कर सकते हैं।
लीवर से संबंधित बीमारी

अगर आपके नाखूनों का रंग सफेद दिखाई देता है और उनके सिरों पर हल्का गुलाबी रंग आता है तो यह लीवर से संबंधित बीमारी जैसे लीवर सिरोसिस या हेपेटाइटिस के संकेत को सकते हैं। यह बीमारी लीवर को नुकसान पहुंचकर उसके काम मे बाधा डालता है, जिससे शरीर मे खून का प्रवाह शि से नहीं हो पाता जिसे नाखूनों को ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उनका रंग फीका होने लगता है।
यह भी देखें: रोज चाय पीना बन सकता है सेहत के लिए खतरा! एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
फंगल इन्फेक्शन या घाव होना
कई बार एक छोटा घाव या फंगल इन्फेक्शन के कारण भी नाखून के कुछ हिस्से सफेद होने लगते हैं। इसे फंगल नेल इन्फेक्शन भी कहा जाता है, जिसमे हाथ और पैर के नाखूनो की नोक के नीचे पीले-भूरे रंग के दिखने शुरू हो जाते हैं।
किडनी की खराबी

कुछ मामलों में जिन लोगों की किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो उनके शरीर से टॉक्सिनस नहीं निकाल पाते और शरीर मे अपशिष्ट (Waste) का स्तर अधिक बढ़ जाता है। जिसके कारण खून साफ नहीं होने से नाखूनों का रंग भी सफेद पड़ने लगता है, आमतौर पर क्रोनिक किड्नी डिजीज के कारण भी यह लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे गंभार मामलों में समय पर डायलेसिस या गुर्दा प्रत्यारोपण जैसे उपचार से बीमारी को ठीक किया जा सकता है।
क्या करें यदि यह लक्षण दिखाई दें तो
अगर आपको भी अपने नाखून पर इसे सफेद दाग दिखाई देते हैं तो आप इसे अनदेखा ना करें और इसके उपचार के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर, जरूरी ब्लड टेस्ट अवश्य करवाएं। इसके साथ ही हाइजीन का पूरी तरह से ध्यान रखें और पोषण युक्त आहार लें जिससे आपके शरीर में कैल्शियम या विटामिन की कमी दूर हो सके।
यह भी देखें: मूंगफली नहीं, सेहत का खजाना है ये! रोजाना खाने के ऐसे फायदे जानकर चौंक जाएंगे